NCERT ने कक्षा-9 की नई सोशल साइंस की किताब में पहली बार पर्सनल फाइनेंस के अध्याय शामिल किए हैं। इनके ज़रिए बच्चे बजट बनाने, बचत और निवेश के तरीके सीखेंगे। किताब में बैंक FD, शेयर, म्यूचुअल-फंड और इनकम-टैक्स की जानकारी भी दी गई है। इसके अलावा एक अध्याय में बच्चों को स्टार्टअप शुरू करने और मुनाफा-नुकसान का हिसाब समझाया जाएगा।