inshorts

NCERT ने किताबों की खराब प्रिंट क्वालिटी पर लिया संज्ञान, प्रिंटरों पर होगी कार्रवाई

NCERT ने पाठ्यपुस्तकों की खराब प्रिंट क्वालिटी की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की है। एडवोकेट विनीत जिंदल ने X पर 10वीं की किताब की धुंधली छपाई की शिकायत की थी। NCERT ने कहा कि लापरवाह प्रिंटरों पर सख्त कार्रवाई होगी और बेहतर क्वालिटी की किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी।