NCR के नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के मैप के रफ ड्राफ्ट पर बनी सहमति
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के राजनगर एक्सटेंशन में नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा स्टेडियम के लिए तैयार किए गए मानचित्र के रफ ड्राफ्ट को गाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने सहमति दे दी है। यूपीसीए अब 31 एकड़ ज़मीन पर प्रस्तावित स्टेडियम का नक्शा स्वीकृत कराने के लिए आवेदन करेगा।