NCR में वेयरहाउसिंग किराया 3 साल में 44% उछला: रिपोर्ट
एनारॉक की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में गोदामों का किराया 2023 से 2026 (Q3) के बीच 44% बढ़कर ₹33 प्रति वर्ग फुट हो गया। जो देश के टॉप 8 शहरों में सर्वाधिक है। ई-कॉमर्स, 3PL और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की बढ़ती मांग उछाल की प्रमुख वजह है। NCR की कुल हिस्सेदारी 21.8% के साथ देश में पहले स्थान पर है।