मकान-दुकान नहीं, इस प्रॉपर्टी से NCR में हो रही शानदार कमाई; 3 साल में 44% उछला किराया
Anarock की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR में गोदामों का किराया 2023 से 2026 की तीसरी तिमाही तक 44% बढ़ा है जो देश के टॉप 8 शहरों में सर्वाधिक है। NCR का औसत किराया ₹33/sq ft पहुंच गया है। ई-कॉमर्स, 3PL और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर इस मांग के प्रमुख चालक हैं। NCR की कुल हिस्सेदारी 21.8% है।