NCRTC में तहसीलदार व लेखपाल के 5 पदों पर निकली भर्ती, ₹87000+ है सैलरी
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने तहसीलदार के 1 और लेखपाल के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार एनसीआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट ncrtc.co.in पर 10 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। तहसीलदार पद के लिए चयनित उम्मीदवार को ₹87,692/ माह सैलरी दी जाएगी जबकि लेखपाल पद के लिए चयनित उम्मीदवार को ₹36,350/माह सैलरी मिलेगी।