नैशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज़ (NBEMS) ने मंगलवार को आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए क्वॉलिफाइंग पर्सेंटाइल को घटाकर 0 कर दिया। इससे NEET-PG 2025 में -40 नंबर वाले कैंडिडेट्स भी पोस्टग्रैजुएट मेडिकल ऐडमिशन के लिए चल रही काउंसलिंग के तीसरे राउंड में हिस्सा ले पाएंगे। ऐसा खाली पड़ी मेडिकल सीटों को भरने के लिए किया गया है।