NEET UG Scam: दोबारा कराई जाएंगी NEET UG की परीक्षा?

नीट परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। याचिकाओं में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कमेटी बनाने, परीक्षा रद्द करने और काउंसलिंग रोकने की मांग की गई है। यह देश की शिक्षा व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा घोटाला माना जा रहा है, जिसके कारण कई छात्र इस वक्त परेशान हैं।