NEET UG पेपर लीक मामले में CBI ने रांची की एक मेडिकल छात्रा को हिरासत में लिया
सीबीआई ने एनईईटी यूजी पेपर लीक मामले में सॉल्वर गिरोह के साथ कथित संलिप्तता के लिए रांची के रिम्स की एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा सुरभि को हिरासत में लिया है। सीबीआई ने छात्रा के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और मोबाइल फोन ज़ब्त कर लिए हैं। इससे पहले बुधवार को पटना एम्स के तीन डॉक्टरों को हिरासत में लिया गया था।