NEET-UG री-एग्ज़ाम से पहले अलर्ट, NTA ने रिमाइंडर में क्या-क्या कहा?
नीट यूजी-2026 के री-एग्ज़ाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ज़रूरी सूचना जारी की है। अभ्यर्थियों को 21 जून की परीक्षा के लिए जारी नया एडमिट कार्ड ही उपयोग करना होगा। एनटीए ने उन्हें फर्ज़ी संदेशों/साइबर ठगी से सावधान रहने और आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करने की सलाह दी है।