NEET पीजी पेपर लीक के दावे को NBEMS ने किया खारिज; कहा- अभी बने ही नहीं पेपर
नैशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज़ (एनबीईएमएस) ने एनईईटी पीजी पेपर लीक की खबरों को लेकर कहा है कि ये खबरें सरासर गलत हैं और अभी प्रश्न पत्र बना ही नहीं है। एनबीईएमएस ने नोटिस जारी कर कहा, "प्रश्न पत्र उपलब्ध कराकर छात्रों से पैसे ऐंठना चाह रहे धोखेबाज़ों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।"