NEET पेपर लीक केस में शिक्षा मंत्री का हुआ विरोध, प्रदर्शनकारियों ने दिखाए काले झंडे
NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अहमदाबाद दौरे के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। NSUI कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को IIM अहमदाबाद के बाहर उनके काफिले को रोककर काले झंडे दिखाए और परीक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।