NEET पेपर लीक होने की आशंका, परीक्षा से पहले बिके गेस पेपर से हूबहू मिले 120 सवाल
देशभर में हाल ही आयोजित हुई NEET यूजी परीक्षा 2026 बड़े विवाद में घिर गई है। सीकर (राजस्थान) में परीक्षा से एक दिन पहले बांटे गए गेस पेपर्स और असली प्रश्नपत्र में 120-140 सवालों के हूबहू मिलने के आरोपों के बाद मामले की जांच शुरू हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गेस पेपर सैकड़ों छात्रों के वॉट्सऐप ग्रुप पर शेयर हुआ।