inshorts

मैगी और किटकैट जैसे प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी Nestle पर EPFO ने ठोका भारी जुर्माना

मैगी, किटकैट और मिल्कमेड जैसे उत्पाद बनाने वाली नेस्ले इंडिया को EPFO ने ₹36.36-लाख जमा करने का आदेश दिया है। इसमें ₹20.09-लाख हर्जाने के रूप में शामिल हैं। यह मामला 2012-2019 के बीच PF जमा करने में हुई देरी से जुड़ा है। EPFO ने कंपनी को कर्मचारी भविष्य निधि कानून की धारा-7Q और 14B के तहत यह आदेश दिया है।