NHAI ने बनाया अनोखा कॉरिडोर, पहली बार की 'झटका' देने वाली 'रेड टेबल टॉप मार्किंग'

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की सीमा से होकर गुजरने वाले भोपाल-जबलपुर नेशनल हाईवे पर वन्य प्राणियों की सुरक्षा और वाहनों की स्पीड नियंत्रित रखने के लिए लाल रंग से 'टेबल टॉप मार्किंग ' की है। NHAI ने संभवत: पहली बार यह प्रयोग किया है और मार्किंग से वाहनों में हल्के से जर्क लगते हैं।