inshorts

₹1,465 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट मिलते ही रॉकेट बना यह इंफ्रा स्टॉक! 10% उछला

अशोका बिल्डकॉन को NHAI से ₹1,465 करोड़ का EPC ऑर्डर मिलने के बाद बुधवार को शेयर 10% उछलकर ₹119 के इंट्राडे हाई पर पहुंचा। यह गुजरात में वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के 35.4 किमी हिस्से का निर्माण है जो 18 महीने में पूरा होगा। गौरतलब है कि दो हफ्तों में कंपनी को मिला यह तीसरा बड़ा ऑर्डर है।