NHAI से ₹328 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद 10% उछले हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर
हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर बुधवार को 10 फीसदी तक उछलकर ₹70.80 के स्तर तक पहुंच गए। यह तेज़ी कंपनी को NHAI से ₹328 करोड़ का एक नया ऑर्डर मिलने की खबर के बाद आई है। इस ऑर्डर के तहत आंध्र प्रदेश में नैशनल हाईवे-16 के चिलकलुरिपेट–विजयवाड़ा सेक्शन पर स्थित काजा टोल प्लाज़ा का संचालन और टोल वसूली होगी।