NHAI से इस कंपनी को मिला ₹9,270 करोड़ का प्रोजेक्ट; सोमवार को एक्शन में रहेंगे इसके शेयर
आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर की इकाई InvIT को NHAI से ₹9,270 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि InvIT इकाई को लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर और लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे सेक्शन्स (कुल 366-किलोमीटर) पर अगले 20-साल तक टोलिंग, ऑपरेशन और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी दी गई है। कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद सोमवार को इसके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।