NHPC ने जूनियर इंजीनियर समेत 248 पदों पर निकाली भर्ती, ₹1.40 लाख तक मिलेगी सैलरी

नैशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचपीसी) ने असिस्टेंट राजभाषा ऑफिसर और जूनियर इंजीनियर समेत 248 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगी। असिस्टेंट राजभाषा ऑफिसर को प्रति माह ₹40,000-₹1,40,000 और जूनियर इंजीनियर को ₹29,600-₹1,19,500 तक का वेतन मिलेगा।

Load More