दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजीसी के नए नियम लागू करने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान पत्रकार रुचि तिवारी पर हुए हमले का मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने स्वतः संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा, "उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं का अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।