ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी विश्वविद्यालय में हुई 20 वर्षीय नेपाली छात्रा प्रकृति लामसाल की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने जांच के आदेश दिए हैं। आयोग ने अपने अधिकारियों को 10 मार्च तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। लामसाल ने 16 फरवरी को अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।