केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल को आतंकवाद रोधी एजेंसी एनआईए का नया महानिदेशक नियुक्त किया है। अग्रवाल को बीते माह ही एजेंसी का अंतरिम चीफ नियुक्त किया गया था। अग्रवाल इस पद पर अपने रिटायरमेंट की तारीख 31 अगस्त 2028 या अगले आदेशों तक बने रहेंगे।