एनआईए ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी साज़िश मामले में गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में 32 जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, ये छापेमारी आतंकी साज़िश से जुड़े 2022 में दर्ज हुए मामले में कई आतंकी संगठनों के ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के खिलाफ की गई। वहीं, छापेमारी के दौरान एनआईए के अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बल भी मौजूद थे।