Nifty 50 में होगा बड़ा बदलाव! BSE की होगी एंट्री और Wipro की होगी विदाई
NSE इंडाइसेज की छमाही समीक्षा में निफ्टी-50 समेत कई प्रमुख इंडेक्स में बदलाव किए गए हैं। 30 सितंबर से BSE लिमिटेड निफ्टी 50 में शामिल होगी जबकि विप्रो बाहर होकर निफ्टी नेक्स्ट-50 में जाएगी। वहीं, निफ्टी-100 में 5 कंपनियां बाहर और 5 नई कंपनियां शामिल होंगी, जबकि निफ्टी-500 में 27 कंपनियों की एंट्री और 27 कंपनियों की एग्जिट होगी।