inshorts

निफ्टी 500 कंपनियों का मुनाफा 32% बढ़ा, मेटल्स और तेल-गैस ने मारी बाजी; पिछड़ा IT सेक्टर

सितंबर तिमाही में निफ्टी-500 कंपनियों का कुल मुनाफा सालाना आधार पर 32% बढ़ा। मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, मेटल्स सेक्टर का मुनाफा 76% और तेल-गैस का 61% बढ़ा जबकि फाइनेंशियल सेक्टर ने भी बढ़त में अहम योगदान दिया। वहीं, IT कंपनियों का मुनाफा 10% और कंज़्यूमर सेक्टर का महज 2% बढ़ा। वहीं, कंपनियों की बिक्री 25%, EBITDA 24% चढ़ा।