NIOT में डिप्लोमा अप्रेंटिस के 25 पदों पर निकली भर्ती, वॉक-इन के ज़रिए होगा चयन
चेन्नई स्थित नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशियन टेक्नोलॉजी में ग्रैजुएशन व डिप्लोमा अप्रेंटिस के 25 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए वॉक-इन के ज़रिए चयन होगा। इच्छुक उम्मीदवार 2 दिसंबर को वॉक-इन चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास देश के मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।