NIT पटना के हॉस्टल में फंदे से लटका मिला आंध्र प्रदेश की छात्रा का शव

एनआईटी पटना (बिहार) के हॉस्टल में शुक्रवार रात एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान आंध्र प्रदेश निवासी पल्लवी रेड्डी के रूप में हुई है। छात्रा के सुसाइड की खबर मिलते ही छात्रों ने हंगामा किया और कैंपस से बाहर निकलकर नारेबाज़ी करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझा-बुझाकर वापस कैंपस में भेजा।