inshorts

NLC इंडिया रिन्यूएबल की ₹3300 करोड़ जुटाने की तैयारी, IPO के लिए फाइल किया DRHP

NLC इंडिया की सब्सिडियरी NLC इंडिया रिन्यूएबल ने IPO लाने के लिए SEBI के पास DRHP दाखिल किया है। DRHP के मुताबिक, IPO में ₹3,300 करोड़ तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे और पेरेंट कंपनी NLC इंडिया भी OFS के ज़रिए करीब 10 करोड़ शेयर बेचेगी। कंपनी IPO से पहले ₹660 करोड़ तक का प्री-IPO प्लेसमेंट ला सकती है।