रिपोर्ट्स के अनुसार, पब्लिक सेक्टर की कंपनी एनएलसी इंडिया की रिन्यूएबल एनर्जी यूनिट एनआईआरएल (NIRL) अगले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में लिस्ट हो सकती है। कंपनी की योजना आईपीओ के ज़रिए ₹4,000 करोड़ जुटाने की है और कंपनी 2026-27 की पहली तिमाही में सेबी के पास दस्तावेज़ों का मसौदा दाखिल करने की योजना बना रही है।