एनएलसी इंडिया ने ग्रैजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के कुल 588 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रकिया शुरू हो गई है और इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 23 दिसंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित होने पर टेक्नीशियन अप्रेंटिस को ₹12,524/माह और ग्रैजुएट अप्रेंटिस ₹15,028/माह स्टाइपेंड दिए जाएंगे।