NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर?
नैशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने मेंटेनेंस ऑफ स्टैंडर्ड्स ऑफ मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशन, 2023 को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। 14 अक्टूबर 2026 को इससे संबंधित अधिसूचना जारी हुई। हालांकि, मेडिकल कॉलेजों को एनुअल डिस्क्लोज़र रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य रहेगा। इससे पुराने नियमों के तहत लिए गए फैसले, अप्रूवल्स और आदेश प्रभावित नहीं होंगे।