छोटे दुकानदारों के लिए गुड न्यूज़! QR कोड पर ₹300, साउंडबॉक्स पर ₹750 देगा NPCI

छोटे दुकानदारों के बीच डिजिटल पेमेंट बढ़ाने के लिए NPCI ने 'यूपीआई व्यापार सक्षम स्कीम' शुरू की है। इसके तहत ₹40 लाख तक के सालाना टर्नओवर वाले पात्र नए व्यापारियों को QR कोड लगाने पर ₹300 तक और साउंडबॉक्स लगाने पर ₹750 तक का इंसेंटिव मिलेगा। टियर-3 से टियर-6 शहरों और पूर्वोत्तर राज्यों पर केंद्रित यह योजना तीन साल चलेगी।