NPCI की तैयारी; UPI पेमेंट में नहीं दिखेगा पूरा मोबाइल नंबर, बैंकों और ऐप्स से कर रही बातचीत
NPCI डिजिटल-पर्सनल-डेटा-प्रोटेक्शन (DPDP) कानून के तहत यूज़र्स की प्राइवेसी बढ़ाने के लिए बैंकों और UPI ऐप्स से बातचीत कर रही है। NPCI ने ऐप्स को मोबाइल नंबर, UPI ID और अकाउंट नंबर मास्क करने को कहा है, जिसके बाद दूसरे यूज़र को मोबाइल नंबर के केवल आखिरी 4-अंक दिखाई देंगे। इसे लागू करने की डेडलाइन 4-सितंबर तय की गई है।