inshorts

NPCI ने UPI लाइट के लिए बढ़ाई ट्रांजैक्शन लिमिट

नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने आरबीआई की घोषणा के मद्देनज़र यूपीआई लाइट वॉलेट की प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट ₹500 से बढ़ाकर ₹1000 कर दी है। इसके अलावा टोटल लिमिट को ₹2000 से बढ़ाकर ₹5000 कर दिया है। एनपीसीआई ने सभी बैंकों और यूपीआई लाइट चलाने वाले ऐप्स को 31 मार्च तक ट्रांसफर आउट ऑप्शन जोड़ने का आदेश दिया है।