न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 114 रिक्त पदों को भरा जा रहा है। भर्ती के तहत 10वीं/ ITI/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/ ग्रैजुएशन पास व्यक्ति ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।