न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) में अलग-अलग विभागों में डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 122 पदों पर भर्ती निकली है। डिप्टी मैनेजर पद के लिए आयु सीमा 21-30 वर्ष और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए 18-30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, डिप्टी मैनेजर को ₹56,100/माह और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर को ₹35,400/माह सैलरी दी जाएगी।