NPS और APY निवेशकों के लिए खुशखबरी, आएगा ड्यूल वैल्यूएशन सिस्टम; जानें क्या होंगे फायदे
PFRDA ने NPS और APY निवेशकों के लिए डुअल वैल्यूएशन सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव दिया है। यह बदलाव पेंशन फंड्स के वैल्यूएशन और रिटर्न कैलकुलेशन को लेकर है जिससे NAV में उतार-चढ़ाव कम होगा। इससे निवेशकों को स्थिर रिटर्न मिलेगा और यह तरीका पेंशन फंड्स को लंबे समय के इंफ्रास्ट्रक्चर व प्रोडक्टिव असेट्स में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगा।