inshorts

NPS से UPS में जा सकेंगे केंद्रीय कर्मचारी, सरकार ने दिया एक और मौका

पेंशन फंड रेगुलेटरी ऐंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए NPS से UPS चुनने के लिए वन-टाइम ऑप्शन को बढ़ा दिया है। यह उन सरकारी कर्मचारियों के लिए है जो 1 अप्रैल 2025 से लेकर 31 अगस्त 2025 तक सेवाओं में शामिल हुए हैं। वहीं, इसके लिए कर्मचारी अब 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।