NRC की टेंशन में 63 वर्षीय शख्स ने कोलकाता में की आत्महत्या, बांग्लादेश भेजे जाने का था डर
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में दिलीप साहा नामक 63 वर्षीय शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पत्नी ने दावा किया कि वह एनआरसी को लेकर तनाव में थे और उन्हें डर था कि इसके लागू होने के बाद उन्हें बांग्लादेश निर्वासित कर दिया जाएगा। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शख्स 1972 में ढाका से कोलकाता आया था।