NRIs के लिए बड़ी खुशखबरी! RBI ने FCNR-B और NRE टर्म डिपॉज़िट पर से हटाई कैपिंग
आरबीआई ने विदेशी पूंजी को आकर्षित करने के उद्देश्य से 3-5 साल की अवधि वाली एफसीएनआर (बी) जमा योजना पर ब्याज दर की अधिकतम सीमा को अस्थायी रूप से 30 सितंबर तक हटाया है। आरबीआई ने 3-साल या अधिक अवधि वाले एनआरई जमाओं पर लागू ब्याज दर संबंधी प्रतिबंध भी समान अवधि के लिए अस्थायी रूप से खत्म की है।