अमेरिका में हवाई यातायात में गड़बड़ी के बाद मंगलवार रात एनएसए का क्लासिफाइड इंटरनल नेटवर्क NSANet ठप हो गया। सीएनएन के अनुसार, यह खराबी नियमित रखरखाव के दौरान आई जिससे कुछ आंतरिक सिस्टम पर असर पड़ा।। रिपोर्ट के अनुसार साइबर हमले का कोई सबूत नहीं मिला है। एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार सुरक्षित कम्युनिकेशन के लिए बैकअप नेटवर्क मौजूद थे।