NSA डोभाल से मिलीं अमेरिकी DNI तुलसी गबार्ड, आपसी हित से जुड़े कई मुद्दों पर की चर्चा
अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड ने दिल्ली में रविवार शाम राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के साथ अहम बैठक की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के आपसी हितों से जुड़े कई मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। गबार्ड 18 मार्च को होने वाले रायसीना डायलॉग में शिरकत करेंगी।