NSDC ने B.Sc नर्सिंग अभ्यर्थियों से 5,300 पदों के लिए मांगे आवेदन, 31 मार्च तक करें आवेदन

राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने B.Sc नर्सिंग, जीएनएम व एएनएम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से 5,300 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके ज़रिए अभ्यर्थी इज़रायल, जर्मनी व जापान में 'केयर गिवर' पदों पर रोज़गार प्राप्त कर सकते हैं जिन्हें सालाना ₹15-36 लाख का पैकेज मिलेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर 31 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं।