NSE के फैसले पर BSE के शेयर धड़ाम, 9% से अधिक आई गिरावट

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) द्वारा अपने वीकली और मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स के एक्सपायरी के दिन में बदलाव करने के बाद बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के शेयर 9.40% गिरकर ₹4,035.10 पर आ गए। एनएसई ने एलान किया है कि निफ्टी के वीकली कॉन्ट्रैक्ट्स अब हर हफ्ते गुरुवार के बजाय सोमवार को एक्सपायर होंगे। यह बदलाव 4 अप्रैल से प्रभावी होगा।