inshorts

NSE बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एक्सचेंज

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) बाज़ार पूंजीकरण के लिहाज़ से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है। गुरुवार को इसके शेयर ₹2,400 के नए उच्च स्तर पर पहुंचे और इसका मार्केट-कैप अब लगभग ₹6 लाख करोड़ (करीब $64.1 बिलियन) हो गया। यह जर्मनी के डॉयचे बोर्स AG ($63.4 बिलियन) और लंदन स्टॉक एक्सचेंज ($62.4 बिलियन) से अधिक है।