भारतीय निवेशक अब NSE के GIFT City प्लैटफॉर्म (NSEIX Global Access) के ज़रिए फ्रांस, जर्मनी और यूके समेत यूरोप के 7 देशों के बाज़ारों में पैसा लगा सकेंगे। गुरुवार को घोषित इस विस्तार के बाद निवेशकों को एक ही अकाउंट से 11,500 से ज़्यादा सिक्योरिटीज़ और 8,200 से अधिक UCITS ETF में निवेश करने की सुविधा मिलेगी।