NTA ने NEET 2026 री-एग्ज़ाम के पेपर को लेकर 'लीक' और 'सेल' के दावों पर दिया जवाब
एनटीए ने एनईईटी यूजी-2026 री-एग्ज़ाम के पेपर को लेकर 'लीक', 'एडवांस एक्सेस' और 'सेल' के दावों पर बयान जारी किया है। एनटीए ने कहा कि ये दावे गलत और भ्रामक हैं। एजेंसी ने कहा, "परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पूरी तरह से बरकरार है। सभी उम्मीदवारों के लिए निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा के लिए हर संभव सुरक्षा उपाय किए गए हैं।"