NTA ने NEET UG री-एग्ज़ाम में किए 'स्टूडेंट फ्रेंडली' बदलाव, बढ़ाई परीक्षा की अवधि
एनटीए ने 21 जून को होने वाले NEET (UG)-2026 री-एग्ज़ाम में कुछ 'स्टूडेंट-फ्रेंडली' बदलाव किए हैं। परीक्षा का समय 15-मिनट बढ़ाकर 195-मिनट किया गया है। अब परीक्षा दोपहर 2-शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी जिसमें अटेंडेंस-शीट साइन करने, निरीक्षण जैसी ज़रूरी औपचारिकताओं का समय शामिल होगा। इसके अलावा प्रश्नपत्र बुकलेट में रफ-वर्क के लिए उपलब्ध स्थान भी बढ़ाया गया है।