NTA ने जारी किए जेईई मेन के नतीजे, 24 अभ्यर्थियों को मिला 100 पर्सेंटाइल

नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार कोे जेईई मेन 2025 सत्र-2 का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें 24 अभ्यर्थियों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in या nta.ac.in पर अपनी डिटेल्ट भरकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है, इस परीक्षा में कुल 9,92,350 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।