NTPC ग्रीन एनर्जी के IPO का GMP 25% से गिरकर 9% पर पहुंचा

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयरों की ग्रे मार्केट में स्थिति कमज़ोर हो रही है और इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) लगातार गिर रहा है। आईपीवॉच के मुताबिक, कंपनी के शेयर का जीएमपी फिलहाल 9% है जो पिछले हफ्ते 25% था। कंपनी आईपीओ के ज़रिए ₹10,000 करोड़ जुटा सकती है और इसके 18 नवंबर को आने की उम्मीद है।